पंजाब। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के एक रैली स्थल के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रविवार को पुलिस ने पानी की बौछारों से अलग थलग किया। भाजपा सरकार और मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ये लोग हाथों में काले झंडे लिए नारेबाजी और रोष व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर 27 में रैली स्थल के पास पुलिस के बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।
पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और पानी की तेज बौछार की जिसमें कई लोगों को चोट भी आई। यो लोग मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ दिन पहले मोदी सरकार के द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को लेकर इन लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए बहुत देर तक मशक्कत करनी पड़ी।