यूपी

मेरठ में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का चाबुक

meerut bhumafiya मेरठ में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का चाबुक

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा तस्वीरें मेरठ की है। जहां मेरठ के नगर निगम ने सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

meerut bhumafiya मेरठ में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का चाबुक

मामला मेरठ के थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के मुख्य मार्ग का है। जहां अवैध रूप से बनी दुकानें आज नगर निगम के बुलडोजर ने गिरा दी। इसके अलावा अवैध होल्डिंग पर भी नगर निगम का बुलडोजर जमकर गरजा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के इस कार्रवाई का छुटपुट विरोध भी किया। लेकिन सख्त आदेश और मुख्यमंत्री के निर्देशों के चलते नगर निगम ने अपनी कार्रवाई को बखूबी अंजाम दिया।

इस दौरान नगर निगम के टीम ने करीब एक दर्जन से ज्यादा अवैध दुकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। इसके अलावा सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स को भी नगर निगम की टीम ने गिरा दिया। अधिकारियों की मानें तो यह कार्रवाई पूरे शहर में अलग-अलग दिन और तय समय से चलेगी। जिससे भूमाफिया पर लगाम कसी जा सकेगी। साथ ही सरकारी जमीन को माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

rp shanu bharti मेरठ में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का चाबुक (शानू भारती, संवाददाता)

Related posts

सच की पड़ताल करने कैराना पहुंची भाजपा की जांच टीम

bharatkhabar

सीएम योगी ने जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत ,अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये

Kalpana Chauhan

सीएम योगी शाम 6:30 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, कोरोना प्रबंधन पर होगी चर्चा

Aditya Mishra