Breaking News featured धर्म

सोमवार के राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा तो पूर्ण होगी मनोकामनाएं

monday Shankar सोमवार के राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा तो पूर्ण होगी मनोकामनाएं

नई दिल्ली। आज भोलेनाथ भगवान शंकर का दिन है । प्रत्येक सोमवार को भगवान शंकर की पूजा और आराधना से भक्तों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। क्योंकि भगवान भोलेनाथ साधारण पूजा और आराधना से प्रसन्न हो जाते हैं। इनकी पूजा के लिए किसी बड़े विधि विधान की आवश्यकता नहीं होती है।

monday Shankar सोमवार के राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा तो पूर्ण होगी मनोकामनाएं

सोमवार के पूजन को लेकर ज्योतिष शास्त्र में भी आया है कि जिन जातकों की कुंडली में अशुभ ग्रह किसी ऐसे भाव में बैठे हों जिससे आपका कर्म बिगड़ रहा है, तो भगवान भोलेनाथ की आराधना से अशुभ ग्रह भी शुभ फल देते हैं।

प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का 108 नामों से अभिषेक करना पुण्य के साथ अनेक फलदायी होता है। आप शिके पंचाक्षर मंत्र ऊँ नम: शिवाय अथवा लघप रूद्री से भी अभिषेक कर सकते हैं। भोले नाथ को आप बेल पत्र, धतूरे का फूल और कनेर का फूल अर्पित करें इन्हे भांग, धतूरा, दूर्वादल भी चढ़ाया जाता है।

1- सोमवार को मेष के लोग भगवान भोलेनाथ को शहद, गुड़ और गन्ने का रस अर्पित करें। इसके साथ लाल पुष्प चढ़ाना लाभकारी होगा।

2-सोमवार को वृषभ राशि के लोग भगवान शंकर को कच्चा दूध और दही अर्पित करें इसके साथ वो श्र्वेत वर्ण का पुष्प समर्पित करें। उन्हे अनेक लाभ प्राप्त होंगे।

3- सोमवार को मिथुन राशि के लोग हरे फलों का रस और मूंग के साथ बेलपत्र अर्पित करें। भगवान भोलेनाथ उनकी हर मनोकामना पूर्ण करेंगे।

4-कर्क राशि के लोग इस दिन कच्चा दूध और मक्खन के साथ मूंग और बेलपत्र भगवान शंकर को चढ़ाएं उन्हे जीवन में अनेक लाभ प्राप्त होगा।

5-प्रत्येक सोमवार को सिंह राशि के लोगों को शदह,गुड़ और शुद्ध गाय के घी के साथ लाल पुष्प का भगवान भोलेनाथ को अर्पण लाभकारी होता है।

6- कन्या राशि के जातकों को सोमवार के दिन भगवान शंकर को हरे फलों के रस के साथ बेलपत्र और मूंग का अर्पण करना चाहिए। इस दिन ये जातक हरे और नीले पुष्प का भी अर्पण करें।

7-तुला राशि के जातकों को सोमवार के दिन भगवान शंकर को दूध,दही, गाय का घी और मक्खन के साथ मिश्री का अर्पण लाभ कारी होता है।

8-सोमवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शहद, गाय का घी, गुड़ और बेल पत्र के साथ लाल पुष्प भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए। इसे उनको कई लाभ मिलते हैं।

9-धनु राशि के जातकों को प्रत्येक सोमवार को शुद्ध गाय के घी,शहद,मिश्री, बादाम और पीले फूल के साथ पीले फलों का भगवान शंकर को अर्पण करना लाभकारी होता है।

10- सोमवार के दिन मकर राशि के जातकों को सरसों का तेल, तिल का तेल और कच्चा दूध इसके साथ जामुन और नीले पुष्प का भगवान भोलेनाथ को अर्पण लाभकारी होता है।

11-कुंभ राशि के जातकों के लिए कच्चा दूध और सरसों का तेल इसके साथ तिल का तेल और नीले पुष्प का भगवान शंकर को अर्पण करना लाभकारी होता है।

12- भगवान भोलेनाथ को सोमवार के दिन मीन राशि के जातकों को गन्ने का रस, शहद, बादाम बेलपत्र और पीले पुष्प के साथ पीले फलों का अर्पण करना लाभकारी होता है।

Related posts

18 मार्च 2022 का पंचांग: रंगों का त्योहार होली आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

अल्मोड़ा: कांग्रेस नेता गोविंद कुंजवाल का सरकार पर निशाना, कहा स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदहाल

pratiyush chaubey

महाराष्ट्र में उद्धव राज: गठबंधन के छह नेताओं संग ठाकरे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Trinath Mishra