Breaking News यूपी

फेसबुक पर संघ प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पण से बवाल

Mohan Bhagwat फेसबुक पर संघ प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पण से बवाल

आगरा। फेसबुक पर एक भाजपा नेता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की फोटो पर बसपा नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Mohan Bhagwat

इस मामले में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी नेताओं को पुलिस कार्रवाई करने को कहा है। इधर, मोहन भागवत के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर डालने वाले भाजपा नेता राकेश कनौजिया भी इस प्रकरण को लेकर तहरीर देने की तैयारी में हैं। मोहन भागवत तीन दिन आगरा में रहे। उनके यहां रहने के दौरान भाजपा नेता राकेश कनौजिया ने उनके साथ खिंचाई अपनी फोटो को फेसबुक पर पोस्ट किया। इसके बाद इस फोटो पर कमेंट आने लगे।

भाजपा नेताओं ने राकेश को बधाई दी तो इसी बीच इस फोटो को लेकर फेसबुक पर एक अभद्र टिप्पणी बसपा नेता सोनू बौद्ध के नाम की फेसबुक आईडी से की गई। इसमें भागवत को अपशब्द कहे गए हैं। संघ प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी की बात पहले जनपद के भाजपा नेताओं तक पहुंची और फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मौर्य को जानकारी दी गई। उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं से एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।

भाजपा नेता राकेश कनौजिया का कहना है कि वह इस प्रकरण में सदर थाने में तहरीर देने जा रहे हैं। इस मामले में सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि किसी को भी अभद्र भाषा का इस्तमाल करने का अधिकार नहीं है। वहीं महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि पार्टी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी और गिरफ्तारी की मांग करेगी।

Related posts

आतंकी साजिश के आरोप में संयुक्त टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Nitin Gupta

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई

Rani Naqvi

अब नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे, लॉन्च हो गया सबसे सस्ता पल्स ऑक्सीमीटर

Aditya Mishra