featured यूपी

जल जीवन मिशन घोटाला: सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा में शामिल हैं हजारों चोर  

जल जीवन मिशन घोटाला: सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा में शामिल हैं हजारों चोर  

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्‍होंने जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की बातों पर पलटवार करते हुए कहा कि, मुझे नोटिस भेजा गया है। यूपी के एक विधायक ने मेरे ऊपर एफआइआर कराई है। यूपी में NRHM जैसी घटनाएं फिर हो सकती हैं और मैं आपके भ्रष्टाचार का खुलासा करता रहूंगा। इस घोटाले में बहुत लोग शामिल हैं। बच्चों के मिड-डे-मील का पैसा खाया गया, भाजपा में हजारों चोर शामिल हैं।

भाजपा की आशीर्वाद यात्रा को बताया दुत्‍कार यात्रा  

जल जीवन मिशन घोटाले पर आप सांसद ने कहा कि, डॉ. महेंद्र सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने ठेका नहीं दिया। भाजपाई कभी-कभी बचकानी बात करते हैं। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि, मैं सपा, कांग्रेस, बसपा से अपील करता हूं कि विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाएं। भाजपा द्वारा निकाली जा रही आशीर्वाद यात्रा संजय सिंह ने दुत्कार यात्रा बताया।

मुझे कई नोटिस भेजे गए, मैं डरने वाला नहीं: संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि, मुझे कई नोटिस भेजे गए। मैं नोटिस से डरने वाला नहीं हूं। ऐसे ही घोटाले का खुलासा करता रहूंगा और कभी पीछे हटने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि, 180 एनजीओ का चयन किया गया है। एनजीओ को करोड़ों का जलजीवन मिशन के प्रचार का काम दिया गया। इसको काम देने के नाम पर घोटाला हुआ। 60 फीसदी एनजीओ मानक पूरे नहीं करते हैं। यूपी में जल निगम के कर्मचारी वेतन को भटक रहे हैं। विभाग में 40-40 प्रतिशत पर बंदर बांट की गई है। आप सांसद ने कहा, हम इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाएंगे।

Related posts

हमें चाहिए सस्ती व सुलभ न्यायिक व्यवस्था: लोढ़ा

bharatkhabar

नरेंद्र मोदी ने न तो इमरान से नजरें मिलाई और न ही हाथ, रहे चीन-रूस के साथ

bharatkhabar

सहमति के साथ बैठे युवक-युवतियों को परेशान न किया जाए: गोरखपुर में CM

Rahul srivastava