Breaking News featured देश

देश में दिखा ‘भारत बंद’ का असर, AAP कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया सीएम केजरीवाल को नजरबंद करने का आरोप

bcd0e039 18f3 4b29 abd9 4b7c298a82f4 देश में दिखा 'भारत बंद' का असर, AAP कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया सीएम केजरीवाल को नजरबंद करने का आरोप

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन को आज 13वां दिन है। जिसके चलते आज किसानों ने 11 बजे से 3 बजे तक भारत बंद करने का ऐलान किया था। जिसका असर मंगलवार की सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देने लगा। इसी बीच कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है। AAP का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। बीते दिन जब से अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से वापस आए हैं, तभी से घर के बाहर नजरबंद के हालात बनाए हुए हैं।

जानें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारत बंद को लेकर क्या कहा-

बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से ही देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में ट्रेनें रोकी गई हैं। हालांकि, किसान संगठनों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम की बात कही है। किसानों को कोई राजनीतिक दलों का भी समर्थन है। AAP का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। बीते दिन जब से अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से वापस आए हैं, तभी से घर के बाहर नजरबंद के हालात बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसकी वजह से दिल्ली सीएम की सभी बैठकें रद्द हो गई हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस कानून के पक्ष में थी, भारत बंद कोई समाधान नहीं है और ना ही कोई इसका औचित्य है। शिवराज ने कहा कि शरद पवार ने बतौर मंत्री उन्हें APMC में बदलाव के लिए चिट्ठी लिखी थी। लेकिन अब विपक्ष अपना रुख बदल रहा है। सरकार किसानों से खुले मन से बात करना चाहती है।

भारत बंद को देखते हुए राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा-

भारत बंद का असर अलग-अलग राज्यों में दिख रहा है। बंगाल में ट्रेड यूनियन ने किसानों के समर्थन में मार्च निकाला, तो वहीं बिहार के दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं ने कानून के विरोध में टायर फूंक दिए। कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा के बाहर किसानों के भारत बंद का समर्थन किया। कर्नाटक के ही कलबुर्गी में लेफ्ट समर्थकों ने बस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों के भारत बंद को देखते हुए अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बिहार में कड़ी सुरक्षा है और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन का निर्देश दिया गया है। दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर बंद को देखते हुए पुलिस तैनात है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दल सड़कों पर उतरे हैं।

 

Related posts

उत्तराखंड के सभी जिलों में निकाय चुनाव लड़ेगी ‘आप’

Rani Naqvi

विधायक रोहित बौहरा ने किया 32वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, कहीं ये बाते

Aman Sharma

सीएम रावत वार मेमोरियल राजकीय इण्टर कॉलेज, कर्णप्रयाग के शताब्दी समारोह में शामिल हुए

Rani Naqvi