featured देश

5पी के आधार पर चुने मोदी कैबिनेट के नए मंत्री

pm modi, cabinet rehuffle, defence, rail ministry, suresh prabhu, ministry

नई दिल्ली। रविवार सुबह 10.30 बजे के करीब मोदी मंत्रिमंडल का तीसरी बार विस्तार होने जा रहा है। इस बार जहां 6 मंत्रियों को छुट्टी होकर 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है तो माना जा रहा है कि नए मंत्रियों का चयन पीएम मोदी ने 5पी की नीति के साथ किया है। रविवार को पीएम मोदी ने सभी नए चेहरों को नाश्ते पर बुलाया है। पीएम मोदी ब्रेकफास्ट पर सभी नए चेहरों से अपने विजन को साझा करने वाले हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

pm modi, cabinet rehuffle, defence, rail ministry, suresh prabhu, ministry
modi cabinet

क्या हैं 5पी ?
5पी का मतलब विकास (प्रोग्रेस), जुनून (पैशन), निपुणता (प्रोफिशिएंसी), पेशेवर अनुभव (प्रोफेशनल एक्युमेन), राजनीतिक समझ (पॉलिटिकल एक्युमेन) हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने इस नीति को अपनाते हुए अपने नए 9 मंत्रियों का चयन किया है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसे कौन सा मंत्रालय सौंपा जाएगा।

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरे
1. शिव प्रताप शुक्ला
2. अनंत कुमार हेगड़े
3. अश्विनी कुमार चौबे
4. वीरेंद्र कुमार
5. सत्यपाल सिंह
6. राजकुमार सिंह
7. अल्फोंस कन्ननथनम
8. हरदीप सिंह पुरी
9. गजेंद्र सिंह शेखावत

बात की जाए सत्यपाल सिंह की तो वह मुंबई में पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और इस वक्त यूपी से लोकसभा सांसद हैं। आरके सिंह केंद्रीय गृह सचिव, हरदीप सिंह पुरी राजनयिक तथा अल्फोंस आईएएस रह चुके हैं। 2019 के लिए पीएम मोदी का यह अंतिम विस्तार माना जा रहा है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि जेडीयू और शिवसेना के सांसदों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। वही अगर बात की जाए नए चेहरों की तो सत्यपाल सिंह बागपत से सांसद हैं यूपी लोकसभा सांसदर हैं, 64 साल के अश्विनी कुमार चौबे बक्सर के लोकसभा सांसद हैं।

आर के सिंह बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं, अनंत कुमार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हैं, हरदीप सिंह पुरी संसद के सदस्य नहीं है लेकिन विदेश मामलों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, शिव प्रताप शु्क्ल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, गजेंद्रर सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं, वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं, अल्फोंस कन्नाथनम संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Related posts

लखीमपुर खीरी हिंसा : किसानों का ‘रेल रोको अभियान’, गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर रुकी मालगाड़ी

Neetu Rajbhar

फतेहपुर: ज्ञापन देने के चक्‍कर में व्‍या‍पारियों ने किया धारा 144 का उल्लंघन

Shailendra Singh

शिमला का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र हुआ शुरू, सीएम जय राम ठाकुर ने किया शुभारम्भ

rituraj