featured यूपी राज्य

यूपी बीजेपी अध्यक्ष बने महेंद्र नाथ पांडे

Mahendra Nath Pandey यूपी बीजेपी अध्यक्ष बने महेंद्र नाथ पांडे

यूपी। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर पद्रेश में बीजेपी का कब्जा है। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर यूपी में डिप्टी सीएम हैं अब सूबे का नया बीजेपी अध्यक्ष एचआरडी मिनिस्टर महेंद्र नाथ पांडे को बनाया गया है। पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र नात पांडे को यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी था कि कही ना कही एक वर्ग विशेष को भी आकर्षित करने के लिए यह बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Mahendra Nath Pandey यूपी बीजेपी अध्यक्ष बने महेंद्र नाथ पांडे
Mahendra Nath Pandey

केशव प्रसाद मौर्य की जगह एचआरडी मिनिस्टर महेंद्र नाथ पांडे को यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि अमित शाह ने कुछ वक्त पहले ही संकेत दे दिए थे। अब गुरुवार को नया यूपी बीजेपी अध्यक्ष बना दिया गया। लेकिन इस रेस में चार नामों पर अटकलें लगाई जा रही थी। जिनमें दो केंद्रीय तथा दो राज्य मंत्री शामिल थे। इस मामले में महेंद्र पांडे का नाम सबसे आगे था।

महेंद्र पांडे के अलावा इसमें प्रियंका रावत, प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव तथा कटारिया शामिल थे। वही पीएम मोदी ने इस रेस में अंतिम नाम का चयन किया है। 9 नामों में से चार नामों को इसमें फाइनल किया गया था। इन नामों का खासा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाम ने बनाया था। लेकिन अंतिम चरण में केंद्र से मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडे तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री संजीव बालियान का नाम सामने आया था।

Related posts

इस बीमारी के चलते सुशांत ने मौत को लगाया गले..

Rozy Ali

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हुई मौत, बेटी मल्लिका दुआ ने की खबर की पुष्टि

Neetu Rajbhar

प्रयागराज जिलाधिकारी की कोरोना रोकथाम पर महत्वपूर्ण बैठक, दिए कई अहम निर्देश

Aditya Mishra