featured देश

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हुई मौत, बेटी मल्लिका दुआ ने की खबर की पुष्टि

FFw1iW8VUAM349V वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हुई मौत, बेटी मल्लिका दुआ ने की खबर की पुष्टि

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (Senior Journalist Vinod Dua ) का आज 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी और कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने साझा की है। उन्होंने  बताया है कि कल दिल्ली के लोधी कंपार्टमेंट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर के साथ पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे विनोद दुआ दूरदर्शन,एनडीटीवी समेत कई अन्य संस्थानों के साथ काम किया है। 

आपको बता दें विनोद दुआ बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी बीच कई बार विनोद दुआ की मौत की झूठी खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई। लेकिन शनिवार को विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की मौत की पुष्टि करते हुए लिखा ‘मेरे पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, साथ ही मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में कल किया जाएगा।

Related posts

मेरठः दिलजले आशिक ने रची डबल मर्डर की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Shailendra Singh

माधव ने शरीफ पर बोला हमला, हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर से की तुलना

shipra saxena

मदर टेरेसा को संत की उपाधि, वेटिकन में उमड़ा जनसैलाब

bharatkhabar