Breaking News featured देश

हरियाणा में हुई हिंसा पर मन की बात में बोले पीएम मोदी

pm modi maan ki baat हरियाणा में हुई हिंसा पर मन की बात में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। आस्था के नाम पर कानून को हाथ में लेने वाले को ना देश बर्दाश्त करेगा ना सरकार बर्दाश्त करेगी। जिसने अपराध किया है हमारे देश में सम्बंधित अपराध को लेकर संविधान में जो सजा है उसे मिलेगी। देश में सभी के लिए समान न्यास व्यवस्था लागू है। ये संविधान में बाबा साहेब ने देश के लिए में रखा था।

pm modi maan ki baat हरियाणा में हुई हिंसा पर मन की बात में बोले पीएम मोदी

देश ने दोषियों को कभी बर्दाश्त नहीं किया है, ना ही देश कर सकता है। हमारी सरकार भी देश के सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था बनाने में विश्वास रखती है। इसलिए किसी को कानून से ऊपर नहीं रखा जा सकता है। कानून से बढ़कर कोई नहीं सरकार भी नहीं है। न्याय व्यवस्था के सामने सभी को झुकना होगा, चाहे वो कितना बड़ा ही क्यों ना हो।

आस्था के नाम पर हिंसा और आस्था के नाम पर कानून को हाथ में लेकर अराजकता फैलाने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। हम किसी को इस तरह का खिलवाड़ नहीं करने देंगे। सबको कानून के सामने झुकना होगा, दोषियों को कानून सजा देगा। देश में इस तरह की हिंसा की खबरें आना चिंता का विषय है। हम अहिंसा परमो धर्मा का संदेश देने वाले हैं हिंसा वाले नहीं है। ये बात अनैतिक है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

rituraj

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच 30 साल पुराना गठबंधन टूटने की कगार पर, जाने वजह

Rani Naqvi

आदमखोर गुलदार को शिकारी ने किया ढेर, ग्रामवासियों को मिली राहत

Aditya Gupta