featured देश

दोस्त बना दोस्त की जान का दुश्मन, रेस्टोरेंट में हुआ बेखौफ गोलीकांड

photo 1 2 दोस्त बना दोस्त की जान का दुश्मन, रेस्टोरेंट में हुआ बेखौफ गोलीकांड

दिल्ली। दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दिल्ली के लाहोरी गेट इलाके से आया है। जहां एक रेस्टोरेंट में बेखौफ तरीके से गोलीकांड को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के तहत इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोप की धरपकड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

photo 1 2 दोस्त बना दोस्त की जान का दुश्मन, रेस्टोरेंट में हुआ बेखौफ गोलीकांड
crime

दरअसल लाहोरी गेट फतेहपुरी चौकी के पास रेस्टोरेंट में एक लड़का और लड़की खाना खा रहे थे इस बीच कुछ लड़के वहां आ गए जिसके बाद आपस में उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसके बाद लड़की के साथ आए शख्स ने बाद में आए युवक को गोली मार दी। जानकारी है कि यह आपसी रंजिश के तहत घटना हुई है जोकि शाम सात बजे के करीब की है। वही पुलिस के पास सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में रेस्टोरेंट पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम उदय है और जिसे गोली लगी उसका नाम याहिया है।

छानबीन करने के दौरान खबर सामने आई की उदय के साथ रेस्टोरेंट में याहिया की पत्नी आई थी। जिसके बाद इसकी सूचना याहिया को मिल गई और वह रेस्टोरेंट में आ गया। कुछ देर बहस होने के बाद दोनों में मारपीट होने लग गई। ऐसे में उदय ने याहिया को गोली मार दी। वही पुलिस ने आरोपी उदय को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related posts

Satellite Launch Mission 2023: आज भारत के पहले हाइब्रिड रॉकेट को किया जाएगा लॉन्च, बच्चों के बनाए ये सैटेलाइट्स

Rahul

विवादित बयान देने वाले संघ के नेता कुंदन चंद्रावत गिरफ्तार

Rahul srivastava