featured देश

मुंह छिपाकर सड़कों पर निकली किरण बेदी, लिया महिला सुरक्षा का जायजा

deputy governor, kiran bedi, puducherry, safe women, women security

अपने कड़क अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी महिला सुरक्षा के लिए इन दिनों काफी सख्त हो गई हैं। अब वह बिना किसी को बताए और सब की नजरों से छिपकर महिला सुरक्षा का जायजा ले रही है। दरअसल उपराज्यपाल किरण बेदी ने शुक्रवार को बिना किसी को बताए सड़क पर निकल कर महिला सुरक्षा का जायजा लिया।

deputy governor, kiran bedi, puducherry, safe women, women security
kiran bedi

किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। किरण बेदी ने शुक्रवार की रात को स्कूटी पर पीछे बैठ कर गई थीं और उन्होंने अपने मुंह पर दुपट्टा बांध लिया था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि उन्हें कोई पहचान ना पाए। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट भी किया। ट्वीट कर कहा है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात के वक्त सुरक्षित हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वह पुलिस को महिला सुरक्षा को और भी सही करने के लिए कुछ सुझाव देने वाही हैं।


केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में साल 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव में डिएमके और कांग्रेस के गठबंधन ने 17 सीटें जीती थी। ऐसे में किरण बेदी ने मई के महीने में 23वीं उपराज्यपाल बनीं हैं। किरण बेदी ने 35 साल तक सेवा में रहने के बाद साल 2007 में स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। आपको बता दें कि किरण बेदी दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त के पद भी रह चुकी हैं।

Related posts

मेकअप पर हुई टिप्पणी पर भड़की दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बारात

Shailendra Singh

एक दिन की उत्तराखंड सीएम सृष्टि पहुंची विधानसभा, प्रोटोकल मंत्री ने किया स्वागत

Aman Sharma

CBI कोर्ट ने सुनाई IRS ऑफिसर अरविंद मिश्रा को छह साल की सजा, लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना

Rahul