यूपी

मैनपुरी में गैंगरेप का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

man tried, gangrape, woman, police, crime, up, mainpuri

सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। रेप जैसी वारदात आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला मैनपुरी से सामने आया है। यहां खेत में शौच के लिए गई युवती से 7 से 8 लड़कों ने गैंगरेप का प्रयास किया और युवती के विरोध करने उसे बुरी तरह मारपीटा गया यहां तक की उसके कपड़े भी फाड़ डाले। घटना के बाद युवती की हालत विगड़ गई। वह बेसुध हो गई।

man tried, gangrape, woman, police, crime, up, mainpuri
crime

बेहोश हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवती बाहर रहकर वीएलएड की तैयारी कर रही है। वह अपने गांव आई हुई थी। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पूरी घटना थाना भोगांव इलाके के नगला खंदारी गांव की है। बाहर रहकर वीएलएड की तैयारी कर रही 25 वर्षीय युवती अपने गांव आई हुई थी। सुबह वह शौच के लिए खेतों पर गई थी। तभी पड़ोस के ही रहने वाले चार लड़कों धर्मेन्द्र यादव, अशोक व दादा एवं 4 अन्य ने युवती को खेत में दबोच लिया।

खेत में आरोपियों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती को बेरहमी से पीटा। जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं। हाथापाई करके बड़ी हिम्मत जुटाकर युवती दरिंदों के चंगुल से छूट सकी। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाना भोगांव में दी है। पुलिस ने जमीनी विवाद का मामला बताकर छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है और पीड़िता को मेडीकल के लिए भेजा है। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

यूपी बोर्ड 2020 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा रिजल्ट कल होगा जारी

Rani Naqvi

2019 में दौड़ेगा भाजपा का अश्वमेध घोड़ा: केशव प्रसाद मौर्य

Rani Naqvi

कानपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में बदलाव, दोस्त के घर जाएंगे राष्ट्रपति

Shailendra Singh