featured यूपी

कानपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में बदलाव, दोस्त के घर जाएंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रेन से आएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन, जाने पूरा कार्यक्रम

कानपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति बचपन के दोस्त कृष्ण कुमार अग्रवाल से मिलने के उनके घर जाएंगे। कृष्ण कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

राष्ट्रपति का पहले का कार्यक्रम कृष्ण कुमार से सर्किट हाउस में मिलने का था। लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कृष्ण कुमार का घर सर्किट हाउस के पास में ही है। इसीलिए राष्ट्रपति कृष्ण कुमार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति करीब कृष्ण कुमार के घर आधा घंटा रुकेंगे।

महाराजा एक्सप्रेस से सफर कर रहे है राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाराजा एक्सप्रेस से दिल्ली से रवाना हुए है। राष्ट्रपति को स्टेशन तक मंत्र पीयुष गोयल छोड़ने आए थे। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन दुनिया की बेहतरीन ट्रेनों में शुमार है।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फर्स्ट लेडी सविता कोविंद और उनकी बेटी कानपुर स्थित अपने पैतृक निवास पहुंचे। राष्ट्रपति की ट्रेन कानपुर के रूरा और झींझक में रुकी। राष्ट्रपति ने यहां अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात की।

राष्ट्रपति का 27 जून का कार्यक्रम

27 जून को कानपुर देहात के परौंख में दो समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह गांव राष्ट्रपति का पैतृक गांव है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगे।

राष्ट्रपति का 28 जून का कार्यक्रम

28 जून को कानपुर सेंट्रल से राष्ट्रपति लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यहां उनके सम्मान में राजभवन में हाई टी का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रपति का 29 जून का कार्यक्रम

29 जून को लखनऊ रेलवे स्टेशन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे

देश के पहले राष्ट्रपति ने की थी ट्रेन से यात्रा

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अक्सर रेल यात्रा करते थे। राष्ट्रपति बनने के बाद वह बिहार यात्रा पर निकल गए थे। इस दौरान उन्होंने कई जगह दौरा किया था। और वह वहां तीन दिन भी रुके थे।

पहली बार आ रही है महाराजा एक्सप्रेस

कानपुर में महाराजा एक्सप्रेस भी पहली बार आ रही है। यह ट्रेन दिल्ली से अपने 8 दिन के पैकेज टूर पर ही रवाना होती है। ये दिल्ली, आगरा, रणथंभौर और जयपुर होते हुए अपनी यात्रा की समाप्ति दिल्ली में ही करती है। इसमें मिनिमम किराया 2 लाख से 16 लाख रुपए तक होता है। ये ट्रेन हेरिटेज ऑफ़ इंडिया, ट्रेज्रस ऑफ़ इंडिया, जेम्स ऑफ़ इंडिया, इंडियन पैनोरमा यात्रा और इंडियन स्प्लेंडर यात्रा के पैकेज पर अलग-अलग रूट पर दौड़ती है। इसमें पैकेज के हिसाब से ही डेस्टिनेशन भी शामिल हैं।

28 जून को राष्ट्रपति के सम्मान में हाई-टी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में 28 जून को राजभवन में हाई-टी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य मंत्रीगण शामिल होंगे। राष्ट्रपति इसी दिन कुछ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात कर सकते हैं।

Related posts

राम मंदिर निर्माण की देखरेख करने वाले ट्रस्ट में नहीं होगा एक भी बीजेपी नेता: अमित शाह

Rani Naqvi

यूपी में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

sushil kumar

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया एप, व्हाट्सएप, ट्विटर और टिक टॉक के खिलाफ दर्ज की FIR

Rani Naqvi