Breaking News featured देश

डोकलाम में 50 दिनों से भारतीय और चीनी सेना आमने-सामने

Indian army,China,Doklam,Operation

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम और सिक्किम क्षेत्र को लेकर उपजा तनाव कम नहीं हो रहा है। चीनी मीडिया की ओर से एक तरफ बयानबाजी जारी है तो दूसरी तरह चीनी सैनिक रोज सीमा पर हलचल कर रहे हैं। चीनी मीडिया की माने तो अगर भारत ने जल्द डोकलाम से सेना नहीं हटाई तो चीन की तरफ से युद्ध का आगाज हो सकता है। इस बारे में चीन के सरकार अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख के जरिए भारत को चेतावनी दी है।

Indian army,China,Doklam,Operation

लेकिन डोकलाम की स्थिति को देखा जाये तो भारतीय सेना किसी भी हालात में वहां ना तो शांति की दशा में खड़ी है ना ही युद्ध की स्थिति में सूत्रों की माने तो तनाव के बीच इस इलाके में ना हथियारों का आमद बढ़ रही है। ना ही कोई खास आवाजाही हो रही है। भारत-भूटान और चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या को भी नहीं बढ़ाया गया है। सेना सिक्किम सेक्टर के जोकलाम में बीते 50 दिनों से चीनी सेना का सामना कर रही है। यानी दोनों तरफ की सेना 50 दिनों से आमने सामने है।

भारतीय सेना ने इस इलाके से सटे चीनी सेना द्वारा निर्मित हो रही सड़क को बनाने से रोक दिया था। जिसके बाद से यहां स्थितियां तनावपूर्ण हो गई थीं। चीन का दावा है कि ये इलाका चीन का हिस्सा है और भारतीय सेना इस इलाके को तुरंत खाली कर दे। फिलहाल वह विवादास्पद डोकलाम पठार से भारतीय सेना की वापसी की मांग कर रहा है। हांलाकि इस इलाके को भूटान ने अपना हिस्सा बताया है। उसका कहना है कि चीन और भूटान के बीच सीमा विवाद अभी सुलझा नहीं है। भारत और भूटान के राजनयिक संबंध है। इसलिए भारत को भूटान की सुरक्षा के लिए सेना लगानी पड़ी है।

Related posts

गुजरात चुनवा के परिणाम के बाद पता लग जाएगा लोग किसके साथ हैं- वित्त मंत्री

Pradeep sharma

संकीर्तन सम्राट मुरलीधर मल्होत्रा जी का निधन

Aditya Mishra

राजस्थान : पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण के मकान पर चला बुलडोजर, चार शिक्षक बर्खास्त

Rahul