Breaking News यूपी

संकीर्तन सम्राट मुरलीधर मल्होत्रा जी का निधन

संकीर्तन सम्राट मुरलीधर मल्होत्रा जी का निधन

गाजियाबाद: श्रीराधा-माधव संकीर्तन मंडल के संस्थापक एवं प्रसिद्ध संकीर्तन सम्राट मुरलीधर मल्होत्रा (बाबूजी) का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह कविनगर एम ब्लाक से प्रारंभ हुई और वृंदावन में यमुना के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मल्होत्रा जी अपनी संस्था के माध्यम से गाजियाबाद समेत उत्तर भारत के असंख्य शहरों में नाम संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्म की अविरल धारा बहाते रहे।

भजन कीर्तन से अनोखा नाता

उनकी संस्था 50 साल से नाम संकीर्तन के क्षेत्र में काम कर रही है। मल्होत्रा जी 90 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। कल शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज और अन्य आध्यात्म विभूतियों ने शोक व्यक्त किया है। राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने भी शोकसभा कर बाबूजी के परलोक गमन को अपूर्णनीय क्षति बताया और उन्हें अक्षुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

राष्ट्रीय एकता स्थापित करने का सर्वश्रेष्ठ जरिया है खेल: मोदी

bharatkhabar

यूपी : स्‍वावलंबन कैंप के जरिए प्रदेश सरकार की योजनाओं से जुड़े नए लाभार्थी

Kalpana Chauhan

राहुल गांधी ने ट्वीट की इस्तीफे की कॉपी तो प्रियंका बोलीं दिल से सलाम मेरे भाई

bharatkhabar