लखनऊ। सोमवार को हल्की बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया था, वहीं मंगलवार को चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बदल छाए रहे, लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। तपिश भरी गर्मी से लोगों को फिर से मई-जून वाली गर्मी याद आ गयी। यह हाल राजधानी के साथ-साथ पूरे प्रदेश का है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों में इलाहाबाद सबसे गरम रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में बारिश सहारनपुर, मवाना, सुआर, मोरादाबाद, महरौनी, ललितपुर, रामनगर, ककरही, कतरानीघाट में दर्ज की गई।
निदेशक ने बताया कि सोमवार को मुकाबले मंगलवार का तापमान 2-3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की सम्भावना है।
वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वांचल के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज आने की सम्भावना है। बुधवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।