देश

लोकमान्य गंगाधर तिलक के परपोते कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

rohit, crime, marriage, police, arrest, pune, bal gangadhar tilak

नई दिल्ली। भारतीय स्वंतत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के परपोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुणे की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि भारतीय दंड सहिता की धारा 376 के तहत और अन्य आरोपों में सोमवार रात रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया आगे की जांच जारी है।

rohit, crime, marriage, police, arrest, pune, bal gangadhar tilak
Rohit tilak

रोहित बाल गंगाधर तिलक के परपोते और महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयंतराव तिलक है पिता तिलक महाराष्ट्र विघापीठ के वाइस चांसलर दीपक तिलक हैं वहीं आंटी मुक्ता तिलक पुणे की मेयर हैं। पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 40 साल है महिला ने शिकायत में लिखवाया कि वह रोहित को तकरीबन दो साल पहले से जानती थी महिला ने पुलिस को बताया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कस्बा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रोहित को दो बार टिकट दिया था मगर भाजपा उम्मीदवार द्वारा उन्हें मुंह की खानी पड़ी फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में रोहित को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन पर दुष्कर्म के अलावा जान की धमकी देने समेत कई आरोप लगाए गए है।

Related posts

जाने अपने फैसले में चीफ जस्टिस ने कहीं कौन-कौन सी बड़ी बातें, किस के पक्ष में हुआ फैसला

Rani Naqvi

वरुण गांधी का दिखा शायराना अंदाज, कहा जब सूखने लगें तो जलाने के काम आए

Vijay Shrer

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्द ही भारत में होगा लांच, जानियें सभी फ़ीचर्स

Aman Sharma