देश

लोकमान्य गंगाधर तिलक के परपोते कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

rohit, crime, marriage, police, arrest, pune, bal gangadhar tilak

नई दिल्ली। भारतीय स्वंतत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के परपोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुणे की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि भारतीय दंड सहिता की धारा 376 के तहत और अन्य आरोपों में सोमवार रात रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया आगे की जांच जारी है।

rohit, crime, marriage, police, arrest, pune, bal gangadhar tilak
Rohit tilak

रोहित बाल गंगाधर तिलक के परपोते और महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जयंतराव तिलक है पिता तिलक महाराष्ट्र विघापीठ के वाइस चांसलर दीपक तिलक हैं वहीं आंटी मुक्ता तिलक पुणे की मेयर हैं। पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 40 साल है महिला ने शिकायत में लिखवाया कि वह रोहित को तकरीबन दो साल पहले से जानती थी महिला ने पुलिस को बताया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कस्बा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रोहित को दो बार टिकट दिया था मगर भाजपा उम्मीदवार द्वारा उन्हें मुंह की खानी पड़ी फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में रोहित को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन पर दुष्कर्म के अलावा जान की धमकी देने समेत कई आरोप लगाए गए है।

Related posts

राहुल गांधी के ‘ये भैया बताइए कि वैक्सीन कब आएगी’ सवाल पर जाने क्या बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष झा

Shubham Gupta

अचल कुमार जोति की जगह लेंगे उत्तराखंड के ओम प्रकाश रावत, बनेंगे अगले चुनाव आयुक्त

Rani Naqvi

मवेशियों की हत्या और बिक्री पर बने नियम में संशोधन कर सकती है सरकार

Rani Naqvi