Breaking News featured देश

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने वेंकैया नायडू के नाम पर लगाई मुहर

NDA,Vice Presidential election

नई दिल्ली। मोदी सरकार में शहरी विकास मंत्री के तौर पर कार्यरत वेंकैया नायडू के नाम की घोषणा आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की गई है। इसके पहले सूत्रों के हवाले से कई बार वेंकैया नायडू के नाम को लेकर खबरें आती रही हैं। नाम की घोषणा के बाद कल सुबह वेंकैया नायडू अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद कल ही वेंकैया नायडू अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

NDA,Vice Presidential election
NDA announcement name for Vice Presidential election

वैंकेया नायडू छात्र राजनीति के समय से ही आरएसएस और विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। बाजपेई सरकार के कार्यकाल के दौरान नायडू भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संघ के बेहद ही करीबी रहे वैंकेया नायडू के नाम को लेकर आखिरकार बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद घोषणा कर दी गई है।

आने वाली 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। वैकेया नायडू 1970 से ही संघ और भाजपा से जुड़े हैं। इसका जन्म 1 जुलाई 1949 को हुआ था। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महासचिव होने के अलावा सांसद सदस्य और विधान सभा सदस्य के अलावा 4 बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। इसके साथ ही बाजपेई सरकार में भी वेंकैया नायडू मंत्री के पद पर भी काम कर चुके हैं।

Related posts

कमलेश के चेहरे पर चाकुओं से किया गया 15 बार हमला, रिपोर्ट में और क्या हुआ खुलासा

Trinath Mishra

फैजाबाद: दबंगों ने सरेआम की दरोगा की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

lucknow bureua

संयुक्त राष्ट्र के आगे झुका पाक, हाफिज को किया आतंकी घोषित

Vijay Shrer