featured बिहार

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस्तीफा नहीं देने की कही बात

tejaswi yadav, tejaswi yadav resign, lalu yadav, patna, nitish kumar

बिहार में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों खासा चर्चे में चल रहे हैं। वही तेजस्वी यादव के इस्तीफे का फैसला लेने के लिए नीतीश कुमार ने अल्टीमेटम दिया है। चारों तरफ से बयानबाजी के बीच तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया है। और ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मीडिया पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उनके इस्तीफे की झूठी खबर फैलाई जा रही है कि वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस सब पर उन्हें हंसी आ रही है।

tejaswi yadav, tejaswi yadav resign, lalu yadav, patna, nitish kumar
tejaswi yadav

ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि ‘ “उत्पाती सूत्रों” के नाम से मीडिया का एक बर्ग भाजपा का जो एक सूत्रीय कार्यक्रम चला रहा है उसपर जोरों से हंसी आ रहे है’ ‘भूंजा खाओ, मस्त रहे’

आपको बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगने के बाद उनकी कुर्सी पर लगातार खतरा मंडराने लग रहा है। तेजस्वी यादव खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। तेजस्वी यादव की दलील है कि जब बेनामी संपत्ती का अधिग्रहण किया गया था तब उनकी उम्र महज 14-15 साल थी और उस वक्त उनकी मूंछ भी नहीं आई थी। लेकिन मूंछ ना आने की तेजस्वी यादव की दलील अब काफी ज्यादा कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेनामी संपत्ति के कानून में उम्र का कोई महत्व नहीं होता है।

तेजस्वी यादव पर जब से बेनामी संपत्ति का आरोप लगा था तब से उनकी उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर खतरा मंडराने लग रहा है। चारों तरफ से उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। बेनामी संपत्ति मामले के बाद तेजस्वी यादव की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है और उनपर पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में तेजस्वी यादव ने संबंधित मामले में सफाई देते हुए कहा था कि यह मामला तब का है जब उनकी मूंछ भी नहीं आई थी और तब उनकी उम्र 14-15 साल थी। तेजस्वी का कहना है कि इस उम्र में भला कोई कैसे भ्रष्टाचार कर सकता है लेकिन बेनामी संपत्ति लेनदेन कानून 1988 और 2016 में हुए संशोधन में बेनामीदार की उम्र को कोई महत्व नहीं है। वही तेजस्वी यादव के लिए अगल 48 घंटें बेहद ही अहम हैं क्योंकि दो दिन के बाद नीतीश कुमार द्वारा दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो रहा है। इसके बाद नीतीश कुमार की बर्खास्तगी पर फैसला लिया जा सकता है।

Related posts

बिहार में कन्हैया लाल ने निकाली  ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ रैली, मोदी मुर्दाबाद के लगे नारे

Rani Naqvi

राहुल – यूपी में 15 लोगों की नहीं बल्कि हर जाति की सरकार होगी

shipra saxena

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट, 1 दिसंबर को होगा नार्को टेस्ट

Rahul