यूपी

किशोरी ने गांव की महिला पर बंधक बना कर बेचने का आरोप लगाया : हरदोई

33 hardoi किशोरी ने गांव की महिला पर बंधक बना कर बेचने का आरोप लगाया : हरदोई

हरदोई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का दमखम दिखना बंद हो गया है। हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने गांव की ही एक महिला पर बेचने के लिए बंधक बनाने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। इस मामले की खबर जब पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है।

33 hardoi किशोरी ने गांव की महिला पर बंधक बना कर बेचने का आरोप लगाया : हरदोई

मां के साथ एसपी आफिस पहुंची एक किशोरी के आरोपों से सनसनी मच गई है। किशोरी के आरोप भी बड़े गंभीर है जिसके बाद हड़कंप मचना स्वाभाविक था। किशोरी ने आरोप लगाया है की उसको बेचने के लिए महिला ने बंधक बनाया है। किशोरी ने बोला की उसे गांव की ही एक महिला ने अपने घर में बंधक बना लिया और उसे बेचने की साजिश करने लगी।

मामला कासिमपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के एक किशोरी अपनी मां के साथ एसपी आफिस पहुंची और बताया की उसके ही गांव की ही एक महिला ने उसको बेंचने के लिए अपने घर में करीब 12 घंटे बंधक बनाकर रखा। जब वह किसी तरह चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग पहुंचे जिसके बाद महिला उसे छोड़कर भाग निकली। हालांकि पुलिस मामले को प्रेम संबंध से भी जोड़कर देखते हुए मामले में छानबीन की बात कह रही है।इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है कह रहे जांच के बाद मामला दर्ज होने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Related posts

गोंडा: जल शक्ति मंत्री ने साधा सपा पर निशाना, कहा- हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और

Aditya Mishra

Subrata Roy Passed Away: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, आज लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव देह

Rahul

सिर कटी लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Aman Sharma