featured दुनिया देश

विजय माल्या ने कसा भारतीय अधिकारियों पर तंज, ‘आप अरबों पाउंड के सपने देखते रहे’

vijay विजय माल्या ने कसा भारतीय अधिकारियों पर तंज, 'आप अरबों पाउंड के सपने देखते रहे'

लंदन। मंगलवार को भारत में वांछित कारोबारी विजय माल्या ने दावा किया है कि अपना मुकदमा लड़के के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। विजय माल्या ने भारतीय अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि आप एक अरब पाउंड का सपना देखते रह सकते हैं। विजय माल्या बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने में मामले में यह सब कुछ कहा है। विजय माल्या का कहना है कि उनके उपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और वह सभी आरोपों को नकारता हैं। बता दें कि मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा लुइस अरबुथनाट ने विजय माल्या को दिसंबर तक के लिए जमानत दे दी है। और विजय माल्य के मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होनी है।

vijay विजय माल्या ने कसा भारतीय अधिकारियों पर तंज, 'आप अरबों पाउंड के सपने देखते रहे'

ऐसे में अदालत के बाहर आते वक्त माल्या ने बताया कि वह अदालत से कभी भी नहीं बचते और उनके पास कोर्ट में अपना पक्ष साबित करने के लिए काफी सबूत हैं। विजय माल्या अपने बेटे (सिद्धार्थ माल्या) और अपनी एक महीला साथी के साथ अदालत में पहुंचे थे। अदालत से बाहत आने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने किसी तरह की बयानबाजी नहीं करने की बात कही। उनका कहना है कि वह जो भी कुछ करते हैं उसको बिल्कुर उल्टे तरह से पेश किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड से पुलिस ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

पत्रकारों से बातचीत करते वक्त उन्होंने भारतीय अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग एक अरब पाउंड के सपने देखते रह सकते हैं। उनका कहना है कि तथ्यों के बगैर कुछ भी साबित नहीं होता है।

Related posts

पेगासस मामले में मोदी सरकार नहीं चाहती हलफनामा दायर करना, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Rani Naqvi

पंजाब ट्रेन हादसाःअमृतसर में सौ अधिक लोगों को ट्रेन ने रौंदा, रावण का किरदार निभाने वाला भी मृतकों में शामिल

mahesh yadav

भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, कहा तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, चलेगी लंबी लड़ाई

Vijay Shrer