featured देश

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होंगे भास्करन

2 1496302927 धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होंगे भास्करन

चेन्नई। शशिकला के एक और रिश्तेदार भास्करन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एक तरफ दिल्ली के तिहाड़ जेल से टीटीवी दिनाकरन बेल पर बाहर निकले हैं तो वहीं उनके भाई भास्करन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने भास्करन के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है।

2 1496302927 धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होंगे भास्करन

करीब 50 लोगों ने गुरुवार को नीलंगरै स्थित भास्करन के घर के बाहर धरना देते और नारे लगाते हुए भास्करन के ऊपर धोखाधड़ी करने और झूठे वादे करके लोगों से सात करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि भास्करन ने कोई वादा पूरा नहीं किया।

इन लोगों ने फिर नीलंगरै पुलिस थाने में भास्करन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। भास्करन की गिरफ्तारी तय है इन पर कुछ लोगों को सरकारी नौकरी, कुछ को फिल्मों में काम करने और अन्य को पार्टी में विधायक की सीट दिलाने के नाम पर झूठे वादे कर सात करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।

Related posts

चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा, काठगोदाम से नहीं चलेगी बाघ एक्सप्रेस

pratiyush chaubey

पंजाब चुनावी जनसभाः पीएम ने कहा, पंजाब से जुड़ा है देश का भविष्य

Rahul srivastava

BIGG BOSS 15 पर संकट: फरवरी से पहले बंद हो जाएगा शो!  जानिए, करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रही TRP ?

Saurabh