featured Breaking News देश यूपी

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने घेरकर चलाई 40 राउंड गोलियां

Tewatiya भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने घेरकर चलाई 40 राउंड गोलियां

लखनऊ। राजनाथ सिंह के करीबी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया और उनके साथ स्कोर्पियों में सवार छह लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुर फायरिंग करके हमला किया। दो फोर्रचूनर कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की कार को घेर कर अंधाधुध फायरिंग बरसाई।

Tewatiya

वारदात को अंजाम देने के बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। इस हमले में गनर, भाजपा नेता समेत छह लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हे फोर्टिज अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद में पुलिस ने सारे इलाके को सील कर दिया है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया अपने गनर इन्द्रपाल और चार अन्य लोगों के साथ में मुरादनगर के रावली रोड़ पर देर शाम कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी फोर्रचूनर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग बोल दी।

पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाशों ने एके 47 या उसके जैसे आधुनिक असलहे का इस्तेमाल भाजपा नेता को मारने के लिए किया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कोपियों की विंड स्कीन पर 28 गोली लगी हुई है। तो बोनट पर पांच से अधिक गोली लगी हुई है। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एके 47 को बरामद कर लिया है।

सूत्रो की माने तो भाजपा नेता पर हमला करने वाले बदमाशों ने पूरी रैकी के बाद में वारदात को अंजाम दिया। आज ब्रजपाल तेवतिया दोपहर के समय भाजपा के विशाल प्रदर्शन में मौजूद थे। बदमाशों को पूरा अंदाजा था कि वो कहां और किस काम से जा रहे थे।

ब्रजपाल तेवतिया गाजियाबाद जनपद की मुरादनगर विधानसभा से 2012 में चुनाव लड़ चुके है। इस बार भी मुरादनगर विधानसभा के लिए दावेदारी जताई जा रही थी। इसी के चलते वो अपने क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक करने के लिए गए हुए थे।

एसएसपी गाजियाबाद के एस एमानुल ने बताया कि मुरादनगर और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। एसआरएम यूनिवसिटी के पास में बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

1

Related posts

उत्तर प्रदेश: मथुरा-वृंदावन मंदिरों में लगा कोरोना प्रतिबंध, सीमित संख्या में भक्तों की होगी एंट्री

Neetu Rajbhar

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का बयान कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का जीतना मुश्किल

Ankit Tripathi

IPL 2021: पंजाब किंग्स के सामने होगा रॉयल चैलेंज

pratiyush chaubey