featured देश

दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय मजबूत रिश्ते के दिए संकेत

pm modi 2 दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय मजबूत रिश्ते के दिए संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार(11-05-17) से दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर है। पीएम मोदी का ये दूसरा श्रीलंका दौरा है। कसाय लगाए जा रहे हैं कि मोदी के श्रीलंका दौरे के दौरान दो देश एक बार फिर से पास आ जाएंगें।

modi दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय मजबूत रिश्ते के दिए संकेत

सोशल नेटवर्किंग साइट पर मोदी ने दिए संकेत

11 व 12 मई के इस दौर के संबंध में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं आज 11 मई को दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर रहूंगा। दो साल में मेरी यह दूसरी द्विपक्षीय यात्रा होगी जो हमारे मजबूत रिश्ते का संकेत है।’ आगे मोदी ने लिखा, ‘मैं 12 मई को कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय वेसिक दिवस समारोह में शामिल होऊंगा। जहां प्रमुख बौद्ध आध्यात्मिक नेताओं, विद्वानों और धर्मशास्त्रियों के साथ बातचीत होगी।

वैसाक उत्सव में होंगे शामिल

दो दिवसीय श्रीलंका दौरे के दौरान मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे लेकिन सबसे खास कार्यक्रम राजधानी कोलंबो में वैसाक उत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले 14वें राजकीय समारोह में हिस्सा लेंगे। उसके बाद नरेंद्र मोदी अनुराधापुर और जाफना भी जाएंगें। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हिंद महासागर परिक्षेत्र) संजय पांडा की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मोदी कोलंबो को गंगराम्या मंदिर में दीप प्रज्जवलन कर समारोह की शुरुआत करेंगे।

चाय बागानों का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री कैंडी में भारतीय मदद से बन रहे बांध का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह वे श्रीलंका में भारतीय सहायता से बन रहे मल्टी-स्पेशिलिटी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। जाफना में वो तमिल समुदाय के लोगों से भी भेंट करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रीलंका चाय बागानों को भी दौरा करेंगे और चाय उद्योग से जुड़े लोगों से मिलेंगे।

क्या है वैसाक उत्साव

वैसाक उत्सव श्रीलंका में दीपावली की तरह मनाया जाता है। इस दौरान पूरे देश में दीप जलाए जाते हैं, घरों को रोशनी से सजाया जाता है। इस मौके पर पीएम देश की सबसे पुरानी डिगबोई रिफाइनरी से मिले मोम से बनी हजारों मोमबत्तियां बौद्ध मंदिरों को देंगे।

श्रीलंका की दूसरी यात्रा

मोदी की दूसरी श्रीलंका यात्रा है। इससे पहले मोदी मार्च, 2015 में श्रीलंका गए थे। वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भारत आए थे। पीएम मोदी ने सार्क सेटेलाइट लॉन्च के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति से विडियो क्रॉन्फेंसिंग जरिए बात की थी।

मछुआरों को लेकर नहीं होगी वार्ता

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि 11-12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच भारतीय मछुआरों को लेकर कोई आधिकारिक वार्ता नहीं होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा वैसाक उत्सव को लेकर हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय मछुआरों के मुद्दे को लेकर भारत-श्रीलंका के बीच वार्ता कार्यसूची में नहीं है।

क्या है मछुआरा मामला

लंबे समय से भारतीय मछुआरों और श्रीलंकाई नौसेना के बीच लगातार विवाद चल रहा है। भारतीय मछुआरों का आरोप होता है कि श्रीलंकाई नौसेना उन्हें गलती से समुद्री सीमा उल्लंघन पर कैद कर लेती है। उनकी बोट्स जब्त कर लेती हैं। वहीं श्रीलंकाई सेना का आरोप होता है कि भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई समुद्र में आकर मछली पकड़ते हैं और बार-बार मना करने पर भी मुनाफे के चलते समुद्री सीमा उल्लंघन करते हैं।

 

Related posts

फेसबुक भी होगा अब आधार से लिंक, पढ़ लें खबर

Vijay Shrer

राहुल ने 9वें सवाले के जरिए फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

Rani Naqvi

ब्रिटेन में 70 प्रतिशत तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रोन, जानें सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने क्या कहा-

Aman Sharma