featured Breaking News खेल

रियो ओलम्पिक: निशानेबाजी में भारत का खाता नहीं खोल सके बिंद्रा

Abhinav Bindra 1 रियो ओलम्पिक: निशानेबाजी में भारत का खाता नहीं खोल सके बिंद्रा

रियो डी जेनेरियो। आठ साल पहले बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले देश के अग्रणी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सोमवार को 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में एक बार फिर इतिहास रचने से चूक गए। बिंद्रा स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। ओलम्पिक शूटिग सेंटर में बिंद्रा ने फाइनल में 168.8 अंकंो के साथ चौथा स्थान हासिल किया। वह एक समय दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता गया और वह पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

Abhinav Bindra

इटली के निकोलो कैम्प्रीयानी ने 206.1 अंकों साथ स्वर्ण जीता जबकि यूक्रेन के शेरी कुलीस ने 204.6 अंकों के साथ रजत और रूस के ब्लादिमीर मासलेनीकोव ने 184.2 अंकों साथ कांस्य जीता।

निकोलो ने फाइनल ओलम्पिक रिकार्ड कायम किया। लंदन में कांस्य जीतने वाले गगन नारंग भी इस स्पर्धा में चुनौती पेश की थी लेकिन वह क्वालीफिकेशन दौर से बाहर हो गए थे।

Related posts

बसपा और सपा के रहते नहीं हो सकता यूपी का विकास: अमित शाह

bharatkhabar

एटा- BJP मना रही है दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष, 16 व 17 जून को होगा भव्य आयोजन

Breaking News

यमुना प्रदूषण पर योगी गंभीर, बोले-2022 तक पुराने रूप में लौट आएंगी पतित पावनी

Pradeep Tiwari