लखनऊ। भारतीय जतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ के काकोरी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि इन दोनो पार्टियों के रहते प्रदेश में विकास नहीं हो सकता है। शाह आज ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत काकोरी के ऐतिहासिक स्थल पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अखिलेश सरकार पर निशाना साधाते हुए शाहने कहा कि आज यूपी में जंगलराज फैला है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सपा सरकार में गुंडाराज चल रहा है। शाह ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनेगी तो एक जाति विशेष का ही विकास करेगी।
वहीं बसपा को घेरते हुए शाह ने कहा कि जब यह सत्ता में आती है तो अपने लोगों के लिए विकास करती है। बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बगैर कहा कि दलितों की शक्ति के सहारे उगाही व धनसंचय करने में दलितों को दया का पात्र बनाकर रख दिया।