featured देश मनोरंजन

जानें सुपरस्टार विनोद खन्ना को कैसे मिला सेक्सी सन्यासी का नाम…

vinood khana 5 जानें सुपरस्टार विनोद खन्ना को कैसे मिला सेक्सी सन्यासी का नाम...

नई दिल्ली। 80 के दशक में महानायक अमिताभ बच्चन को सीधे तौर पर टक्कर देने वाले विनोद खन्ना ने दुनिया को अलविदा तो कह दिया है लेकिन वो लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। विनोद के अभिनय की बॉलीवुड के डॉयरेक्टर, निर्देशक और निर्माता तक तारीफ करते हैं लेकिन उनके कई ऐसे राज हैं जो लोगों के दिलों में दफन है। इन राजों की लिस्ट में से सबसे बड़ा राज है सुपरस्टार से सेक्सी सन्यासी बनने का।

vinood khana 4 जानें सुपरस्टार विनोद खन्ना को कैसे मिला सेक्सी सन्यासी का नाम...

जी हां साल 1975 में जब फिल्मों से विनोद खन्ना ने सन्यास लेने की औपचारिक घोषणा की तो सब हैरान हो गए कि आखिरकार उन्हें क्या हो गया। खन्ना ने उस वक्त बॉलीवुड को अलविदा कहने का मन बना लिया जिस वक्त उनका करियर उफान पर था और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका डंका बज रहा था।

फिल्मों को अलविदा कहने के बाद विनोद ने पुणे के ओशो आश्रम में दीक्षा ली और ओशो ने उन्हें अपने पर्सनल गार्डन की देखभाल के लिए बतौर माली नियुक्त किया। आश्रम में रहने के दौरान विनोद ने झूठी थाली से लेकर टॉयलेट तक साफ करने का काम किया।

मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें

मीडिया में भगवा चौले में विनोद की तस्वीरे वारयल होने के बाद लोगों ने उन्हें ‘सेक्सी संन्यासी’ कहकर बुलाना शुरु कर दिया। यहीं से वे आचार्य रजनीश ओशो के साथ अमेरिका चले गए और 5 साल तक उनके साथ रहे। बाद में अमेरिका वाला आश्रम बंद होने के बाद वो भारत लौट आए।

ओशो को भी बनाया दीवाना

विलेन के बाद हीरो के रूप में डांका बजना वाले विनोद ने जनता को तो दीवाना बनाया ही लेकिन जब वो सन्यासी बन आश्रम में रहने लगे तो अपने गुरू ओशो को भी अपना दीवाना बना दिया। खुद ओशो ने विनोद का जिक्र अपने कई भाषण के दौरान विनोद के नाम का जिक्र बड़ ही तारीफों के पुल बांधकर किया। बॉलीवुड में आज जो ओशो की छवि हैं उसका सबसे ज्यादा श्रेय ओशो को ही जाता है। ओशो के बाद भी उनके विचारों और मेडिटेशन पद्धतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विनोद लगातार काम करते रहे।

इंटरव्यू में मानी बात

हालांकि लंबा वक्त सन्यासी के रूप में बिताने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की। एक इंटरव्यू में खुद विनोद खन्ना ने स्वीकार किया था कि, अमेरिका के ओशो आश्रम में वे कई साल माली रहे।

परिवार से बनी दूरियां

विनोद की पहली शादी साल 1971 में गीतांजली से हुई थी। पहली शादी से दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हैं। ओशो के अनुनायी बनने के बाद विनोद ने परिवार से दूरी बना ली। ऐसा कहा जाता है कि आश्रम में रहने के दौरान विनोद को कई खत आए पर जवाब ना मिलने के बाद कारण उनकी पत्नी ने उनसे नाता तोड़ दिया। 1987 में बॉलीवुड में वापसी करने के बाद विनोद ने साल 1990 में विनोद ने दूसरी शादी कविता से शादी की। दूसरी शादी से उनके एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं।

Related posts

गणेश आचार्य एक बार फिर विवादों में, महिला ने लगाया जबरदस्ती पोर्ट दिखाने का आरोप

Rani Naqvi

कांग्रेसः रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर किया प्रहार, कहा ”49 महीनें में काला धन सफेद हो गया”

mahesh yadav

मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए

kumari ashu