featured देश

राजनेताओं, सितारों, क्रिकेटर्स ने किया विनोद को आखिरी सलाम

vinood khana 2 राजनेताओं, सितारों, क्रिकेटर्स ने किया विनोद को आखिरी सलाम

नई दिल्ली। साल 1977 में आई विनोद की फिल्म परवरिश का एक गाना उस वक्त काफी मशहूर हुआ था वो गाना था ‘जाते हो, जाने जाना, आख़िरी सलाम लेते जाना।’ आज राजनेता, फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स और उनके तमाम फैन्स उनके आखिरी सलाम दे रहे हैं। कोई सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना को श्रद्धाजंलि दे रहा है तो कोई अपना भाषण बीच में छोड़कर विनोद के परिवार से मिलने के पहुंच रहा है।

vinood khana 3 राजनेताओं, सितारों, क्रिकेटर्स ने किया विनोद को आखिरी सलाम

अमिताभ ने छोड़ा इंटरव्यू

मुंबई में एक कार्यक्रम में इंटरव्यू दे रहे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना के निधन की जानकारी मिली तो उन्होंने सब कुछ बीच में छोड़कर उनके परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गए और पहुंचते ही विनोद को श्रद्धांजलि  दी।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर ‘अमर अकबर एंथोनी’ फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि  दी।

वहीं, अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। जब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी तब उन्हें लगा थी विनोद जल्द ही ठीक हो जाएंगें।

राजनेताओं ने जताय़ा दुख

बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ राजनेताओं ने भी विनोद खन्ना के निधन पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। विनोद खन्ना के निधन पर अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, अशोक गहलोत ने दुख जताया। एक कार्यक्रम में शिरकत करने लखनऊ पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विनोद को श्रद्धांजलि  दी।

देखिए किसने क्या कहा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, “विनोद खन्ना जी के निधन से दुखी हूं, मैं उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों के लिए सबसे गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Related posts

जून में थोक महंगाई दर 1.62 फीसदी बढ़ी

bharatkhabar

अपनों की आलोचना का शिकार हुए केजरीवाल, मान ने दिया इस्तीफा

lucknow bureua

कुम्भ मेले में होगी मोबाईल एटीएम वैन की सुविधा, फोन से निकाल सकेंगे पैसे

Aman Sharma