featured Breaking News देश

गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रूपानी, 9 मंत्रियों की कर दी गई छुट्टी

Vijay Rupani 1 गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रूपानी, 9 मंत्रियों की कर दी गई छुट्टी

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय रूपानी ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शपथ के साथ ही गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Vijay Rupani

राज्यपाल ओ.पी.कोहली ने उन्हें महात्मा मंदिर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नितिन पटेल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। साथ ही आंनदीबेन मंत्रिमंडल के करीब 9 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गुजरात की निवर्तमान मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे।

आनंदीबेन पटेल ने बढ़ती उम्र का हवाला देकर राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related posts

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित  

Rahul

एलडीए: कला प्रतियोगिता को राज्यपाल, सीएम व केंद्रीय वित्तमंत्री ने सराहा

Aditya Mishra

आज से शुरू होगा चौथे चरण का टीकाकरण, 5000 से अधिक केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

Aditya Mishra