Breaking News यूपी हेल्थ

आज से शुरू होगा चौथे चरण का टीकाकरण, 5000 से अधिक केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

यूपी 14 1 आज से शुरू होगा चौथे चरण का टीकाकरण, 5000 से अधिक केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

लखनऊ: कोविड-19 से बचने के लिए सरकार सभी लोगों को वैक्सीन लगवा रही है। इसी क्रम में चौथा चरण शुरू होने वाला है। इसके तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगेगा।

5500 केंद्रों पर लगेगा टीका

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का ही सहारा सबसे प्रभावी है, अब चौथे चरण में सरकार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाने जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश में कुल 5500 केंद्र बनाये जाने हैं। जहां से लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जायेगी।

2.25 करोड़ लोगों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है, चौथे चरण में अनुमानित 2.25 करोड़ लोगों को टीका लगाने की योजना है। अभी तक स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसका काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। आम जनता के लिए सही समय पर वैक्सीन उपलब्ध हो जाये, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार लगातार प्रयास कर रहे हैं।

नहीं देना होगा प्रमाण पत्र

1 अप्रैल से पहले तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीन लगवाने के लिए प्रमाण-पत्र देना होता था। लेकिन अब नई गाइडलाइन के अनुसार किसी भी कागज की जरूरत नहीं होगी। इस आयु सीमा में आने वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी।

इसके साथ ही सभी पात्र लोगों को वैक्सीनेशन के लिए एक दिन का अवकाश भी दिए जाने के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। इसमें सभी सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारी शामिल होगें। इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी करना होगा।

Related posts

जयाप्रदा बोलीं, नरेंद्र मोदी दुबारा बनेंगे प्रधानमंत्री- विपक्षी होंगे खाली हाथ

bharatkhabar

जम्मू-कश्मीर सेक्स स्कैंडल मामले में 12 साल बाद आया फैसला, BSF के पूर्व DIG और DSP समेत 5 को मिली 10-10 साल की सजा

rituraj

23 अप्रैल को दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों की बैठक

Nitin Gupta