featured देश

फिर फिसली दिग्विजय की जुबान, ट्विटर पर बनाई राहुल की कैबिनेट

Digvijay Singh said PM Modi and Ajit Dhobal are those who instigate war फिर फिसली दिग्विजय की जुबान, ट्विटर पर बनाई राहुल की कैबिनेट

नई दिल्ली। हमेशा से ही अपने बेबाक बोल से कांग्रेस में अपनी खास जगह बनाने वाले वरिष्ठा नेता दिग्विजय सिंह सुर्खियों में रहते है फिर चाहे किसी के बयान पर चुटकी लेना हो या फिर खुद की ही जुबान का कभी भी फिसलना क्यों ना हो। वहीं एक बार फिर से कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए लेकिन इस बार वो अपने ही ट्वीट में फंसते नजर आ रहे हैं।

Digvijay Singh said PM Modi and Ajit Dhobal are those who instigate war फिर फिसली दिग्विजय की जुबान, ट्विटर पर बनाई राहुल की कैबिनेट

दरअसल दिग्विजय ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व सांसद राजा दिनेश सिंह जी की बेटी हैं जो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे। इस पोस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने एक गलती कर दी जिसके बाद वो लगातार खबरों में बने हुए है।

इस वीडियो के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने आगे लिखा रतना सिहं जो कि स्वर्गीय दिनेश सिंह की पुत्री हैं पहले इंदिरा गांधी की कैबिनेट में थी और बाद में राहुल गांधी की कैबिनेट में शामिल हो गई। जिसके बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया। हालांकि दिग्विजय सिंह से ये भूल पहली बार नहीं हुई है इससे पहले भी कई बार उनकी जुबान फिसल चुकी है और उनकी भूल के चलते कई बार कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। इससे पहले वो बीते साल मीडिया से बात करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कह गए थे।

Related posts

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में उपद्रवियों ने 40 मिट्टी के चूल्हे तोड़े, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन

Rahul

राजनाथ के बयान से बौखलाया आतंकी सरगना हाफिज कहा , चुनौती कबूल

shipra saxena

हार्दिक पटेल को जमानत मिली, रिहाई तय

bharatkhabar