मनोरंजन

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला पोस्टर जारी

ent 2 फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला पोस्टर जारी

मुंबई। 12 मई को रिलीज होने जा रही बाॅलीवुड फिल्म ‘हाफ गर्ल फ्रेंड’ का पहला पोस्टर मंगलवार को जारी कर दिया गया। फिल्म की टीम ने इसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म की जोड़ी है और पहली बार इन दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम किया है। मोहित सूरी ने इसका निर्देशन किया है, जो श्रद्धा कपूर के साथ आशिकी 2 बना चुके हैं।

एकता कपूर और उनकी बालाजी कंपनी की ये आखिरी फिल्म बताई जा रही है। चेतन भगत के इसी नाम से बने नॉवेल पर ये फिल्म बनी है। चेतन भगत के नॉवेल पर बॉलीवुड में अब तक थ्री इडियटस, टू स्टेट्स और काय पो चे फिल्में बन चुकी हैं। चेतन भगत लेखक होने के साथ-साथ हाफ गर्लफ्रेंड में प्रोडक्शन पार्टनर भी हैं।

पोस्टर से लगता है कि ये फिल्म ऐसी युवा जोड़ी की कहानी है, जो ये तय नहीं कर पाती कि दोस्ती और प्रेम संबंधों में क्या अंतर होता है। कहीं न कहीं ये कहानी उस सोच से भी जुड़ती नजर आती है, जिसमें कहा जाता है कि एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। पहली बार एक दूसरे के अपोजिट कास्ट किए गए श्रद्धा और अर्जुन की जोड़ी जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Related posts

सुष्मिता सेन ने किया ऐसा डांस मुंह में दबाना पड़ा टॉप, वीडियो हुआ वायरल

mohini kushwaha

रानी ने आदिरा के जन्मदिन पर लिखा प्यार भरा खत

Rani Naqvi

पद्मावत के विरोध में सडक़ों पर उतरी करणी सेना, इंदौर-उज्जैन में आगजनी और चक्काजाम

Rani Naqvi