बिहार

यूपी की राह पर चलेगा बिहार, अवैध बूचड़खाने होंगे बंद

boochad khane यूपी की राह पर चलेगा बिहार, अवैध बूचड़खाने होंगे बंद

पटना। यूपी में बंद हो रहे बूचड़खानों से प्ररेणा लेते हुए बिहार सरकार भी जल्दी ही अवैध बूचड़खानों पर ताले लगाने की तैयारियां कर रही है। पशुपालन एवं मत्स्य संसाधान मंत्री अवधेश प्रसाद सिंह का कहना है कि राज्य में तमाम अवैध बूचड़खाने जल्द ही बंद हो जाएंगे। अवधेश ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लाइसेंस प्राप्त बूचड़खाने की जांच करें और अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को बंद कराएं।

boochad khane यूपी की राह पर चलेगा बिहार, अवैध बूचड़खाने होंगे बंद

शनिवार को मंत्री अवधेश सिंह भोजनावकाश के बाद विधान परिषद में पशु एवं मत्स्य, वित्त, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्यय पर विभागवार वाद-विवाद के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे। सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में असहिष्णुता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

कल से बिहार में तीन जिलों में शुरू होगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, फिटनेस का संदेश देगा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’

Saurabh

अर्जित शाश्वत की नीतीश कुमार को खुली चुनौती

mohini kushwaha

बिहार: मस्जिद परिसर में स्थित मदरसे में भीषण विस्फोट, ध्वस्त हुई इमारत

pratiyush chaubey