featured देश

मोदी के गढ़ में सोनिया का काफिला, सड़कों पर कांग्रेसियों का सैलाब (वीडियो)

Sonia मोदी के गढ़ में सोनिया का काफिला, सड़कों पर कांग्रेसियों का सैलाब (वीडियो)

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जब सोनिया का काफिला निकला दो तस्वीरें देखने लायक थीं। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के नारे लगाते रहे। रास्ते में कई जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सोनिया का काफिला रोका तो कई कार्यकर्ता गाड़ी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

Sonia

शक्ति प्रदर्शन के तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों बाइक सवार सोनिया गांधी के शो की अगुवाई कर रहे हैं। सैंकड़ों की तादाद में बाइक सवार कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। कई जगह ढोल मंजीरों से सोनिया का स्वागत हुआ। कांग्रेस का झंडा लहराते हजारों बाइकर्स सोनिया गांधी के काफिले के साथ चलते नजर आए।

उनका साथ देने के लिए यूपी में सीएम पद का चेहरा शीला दीक्षित और यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्‍बर भी मौजूद थे। कांग्रेस ने मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास की कमी को दिखाने के लिए ‘दर्द-ए-बनारस’ अभियान लॉन्‍च किया है। पार्टी पिछले 27 सालों से राज्‍य की सत्‍ता से बाहर है।

सोनिया गांधी के इस हिट शो पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि काशी में सोनिया गांधी को लाखों लोगों का स्नेह मिल रहा है। 

Related posts

चीन और भारत के बीच उठे विवाद पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

piyush shukla

अमित शाह ने असम में बाढ़ और घुसपैठ को बताया बड़ी समस्या, साथ ही विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Aman Sharma

सीएम महबूबा मुफ्ती नहीं हो पाई पुलिस स्मरण दिवस समारोह में शामिल

Rani Naqvi