लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जब सोनिया का काफिला निकला दो तस्वीरें देखने लायक थीं। पूरे रास्ते कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के नारे लगाते रहे। रास्ते में कई जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सोनिया का काफिला रोका तो कई कार्यकर्ता गाड़ी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
शक्ति प्रदर्शन के तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों बाइक सवार सोनिया गांधी के शो की अगुवाई कर रहे हैं। सैंकड़ों की तादाद में बाइक सवार कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। कई जगह ढोल मंजीरों से सोनिया का स्वागत हुआ। कांग्रेस का झंडा लहराते हजारों बाइकर्स सोनिया गांधी के काफिले के साथ चलते नजर आए।
“आयी आयी आयी आँधी
अबकी बार सोनिया गाँधी”#SoniaInKashi@UPCC_Official@INCIndia@OfficeOfRG@vishalkaivalya@IncNiku pic.twitter.com/0VDHJw01rO— Piyush Mishra (@piyushtab) August 2, 2016
उनका साथ देने के लिए यूपी में सीएम पद का चेहरा शीला दीक्षित और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद थे। कांग्रेस ने मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास की कमी को दिखाने के लिए ‘दर्द-ए-बनारस’ अभियान लॉन्च किया है। पार्टी पिछले 27 सालों से राज्य की सत्ता से बाहर है।
मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में #SoniaInKashi को लाखो लोगो का मिल रहा स्नेह, गवाही दे रहा है कि माँ गंगा की कसम के बहकावे में जनता नहीं आयेगी
— Kishore Upadhyay (@ukpccd) August 2, 2016
सोनिया गांधी के इस हिट शो पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि काशी में सोनिया गांधी को लाखों लोगों का स्नेह मिल रहा है।