दुनिया

स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 की मौत

in स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 की मौत

बर्न। स्विट्जरलैंड के बेसल के एक कैफे में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जर्मनी के ‘डायचे वेले’ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने कैफे के परिसर में प्रवेश किया और लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। हमलावर अभी फरार हैं।

in स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 की मौत

पुलिस एवं प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक “ रात को लगभग 8:15 बजे कैफे में दो लोग घुसे और अचानक फाइरिंग शुरू कर दी।” जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

स्विट्जरलैंड के समाचार पत्र ‘टेगस एंजेगर’ के मुताबिक, यह गोलीबारी एरलेंस्ट्रास्टे में कैफे 56 में हुई। प्रशासन का कहना है कि वे हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। अभी इस हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के पीछे के तथ्यों की खोज करने में लगी हुई है।

Related posts

पाकिस्तान आर्थिक संकट से निपटने के लिए CPEC के जरिए चीन को ब्लैकमेल करेगा

mahesh yadav

पृथ्वी-2 मिसाइल का हुआ सफल प्रायोगिक परीक्षण

Srishti vishwakarma

आज दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, लाल रोशनी से जगमग होगा ‘सुपर ब्लड मून’

Rahul