दुनिया

स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 की मौत

in स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 की मौत

बर्न। स्विट्जरलैंड के बेसल के एक कैफे में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जर्मनी के ‘डायचे वेले’ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने कैफे के परिसर में प्रवेश किया और लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। हमलावर अभी फरार हैं।

in स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 की मौत

पुलिस एवं प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक “ रात को लगभग 8:15 बजे कैफे में दो लोग घुसे और अचानक फाइरिंग शुरू कर दी।” जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

स्विट्जरलैंड के समाचार पत्र ‘टेगस एंजेगर’ के मुताबिक, यह गोलीबारी एरलेंस्ट्रास्टे में कैफे 56 में हुई। प्रशासन का कहना है कि वे हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। अभी इस हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के पीछे के तथ्यों की खोज करने में लगी हुई है।

Related posts

ट्रंप के खिलाफ पोर्न स्टार ने दायर किया मुकदमा, अफेयर का लगाया आरोप

Vijay Shrer

हवाना में राष्ट्रपति कोविंद ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

rituraj

मलेशिया जाने के लिए के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेंगे इमरान खान

Rani Naqvi