मनोरंजन

‘बद्रीनाथ… का नया गाना ‘रोके ना रूके नैना’ हुआ रिलीज

alia and varun 'बद्रीनाथ... का नया गाना 'रोके ना रूके नैना' हुआ रिलीज

मुंबई। आलिया भट्ट और वरूण धवन की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का नया रिलीज हो गया है।  ‘रोके ना रूके नैना’ , इस फिल्म का चौथा गाना है। इस गाने में आवाज दी है अरिजीत सिंह ने और लिखा है कुमार ने। यह एक सैड सान्ग है। इसके पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक, पार्टी सॉन्ग ‘तम्मा तम्मा’ और ‘इश्क सरेंडर’ और एक रोमांटिक सॉन्ग ‘हमसफर’ रिलीज हुआ है। फिल्म के सारे ही गाने अच्छे हैं।

alia and varun 'बद्रीनाथ... का नया गाना 'रोके ना रूके नैना' हुआ रिलीज

करण ने किया ट्विट

इस फिल्म के लिए जितना वरूण और आलिया एक्साइटेड हैं उतना ही करण जोहर। करण ने गाने के रिलीज होते ही ट्विटर पर शेयर किया है।

बता दें कि यह फिल्म 10 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म वरूण और आलिया की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल है। अब तक आई फिल्मी रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की कहानी दिल्ली के लड़के और यूपी की लड़की पर आधारित है।

 

Related posts

बॉयफ्रेंड निक के साथ ये करती आई प्रियंका नजर

mohini kushwaha

दीपिका के साथ ऐसे होती है रणवीर के दिन की शुरूआत, सुनकर चौक जाएंगे आप

Rani Naqvi

जानिए: तीन दिनों में फिल्म इत्तेफाक ने कि कितनी कमाई

Rani Naqvi