featured मनोरंजन

दीपिका के साथ ऐसे होती है रणवीर के दिन की शुरूआत, सुनकर चौक जाएंगे आप

deepveer दीपिका के साथ ऐसे होती है रणवीर के दिन की शुरूआत, सुनकर चौक जाएंगे आप

मुंबई। दीपिका पादुकोण के साथ अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर चुके रणवीर सिंह बेहद खुश हैं और वह चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में यूं ही प्यार बना रहे। रणवीर सिंह बताते हैं कि किस तरह दीपिका पादुकोण उनका बहुत ख्याल रखती हैं। वह घर से निकलने से पहले नाश्ता किये बगैर जाने नहीं देती हैं। वही दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि दीपिका रणवीर के लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद है।

deepveer दीपिका के साथ ऐसे होती है रणवीर के दिन की शुरूआत, सुनकर चौक जाएंगे आप

वहीं रणवीर कहते हैं कि दीपिका उनके फैशन स्टेटमेंट के बारे में कहती हैं कि वह हर छह महीने में अपना स्टेटमेंट बदलते रहते हैं। रणवीर सिंह ने यह भी राज खोला कि उनके दिन की शुरुआत भजन सुनने से होती है। वह दिन में भजन सुनने के बाद बाकी सारी तरह के गाने सुनते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या दीपिका को उनकी तरह का ही म्यूजिक पसंद है। रणवीर कहते हैं कि कुछ हद तक़। लेकिन दोनों के च्वाइस में बहुत अंतर भी है। कुछ म्यूजिक कलेक्शन रणवीर के ऐसे हैं, जो दीपिका नहीं सुनती हैं। वह थोड़े मेलोडियस गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। जबकि रणवीर उनके पसंद का हर संगीत सुन लेते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। इटली में शादी का आयोजन किया गया था। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिया था। शादी के बाद दोनों अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हो गए हैं।

Related posts

राम मंदिर: सुप्रीम कोर्ट में कपिल की दलील को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने ठहराया गलत

Breaking News

गोरखपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे सीएम योगी, बांटेंगे राहत सामग्री

Shailendra Singh

अभी बिहार वापस नहीं आएंगे मजदूर, सुशील मोदी बोले हमारे पास संसाधन नहीं

Shubham Gupta