मनोरंजन

शाहरुख को लोगों के सामने खाने में आती है शर्म 

Sharukh Khan शाहरुख को लोगों के सामने खाने में आती है शर्म 

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान खुद को फिट रखने के लिए पौष्टिक भोजन लेते हैं, पर कई लोगों के सामने खाने में उन्हें शर्म आती है। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ ने यह बात खुद खुद कबूली। उन्होंने लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बताया, “ग्रिल्ड चिकन, स्प्राउट्स, ब्रोकली और दाल मेरे रोज के भोजन में शामिल हैं। मैं कई लोगों के सामने खाना पसंद नहीं करता। इस मामले में थोड़ा संकोची हूं।”

Sharukh Khan

उन्होंने यह भी बताया कि जब कभी उन्हें दोस्त खाने पर बुलाते हैं तो वह उनके सामने हर तरह का भोजन परोसते हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को सलाह दी कि फिट रहने के लिए रोजाना किसी भी खेल में एक घंटा दें। उन्होंने यह भी कहा कि भोजन धीरे-धीरे और बैठकर करना चाहिए। शाहरुख के अनुसार, भोजन ग्रहण करने की सही मुद्रा से पाचन में मदद मिलती है।

 

Related posts

लता मंगेशकर की हालत पहले से बेहतर

Trinath Mishra

आखिरी सांस तक बेटे को याद करती रही अभिनेत्री गीता कपूर, लेकिन वो नहीं आया

Rani Naqvi

जानिए क्यों सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ानी पढ़ी सलमान खान की सुरक्षा

Rahul