मनोरंजन

आखिरी सांस तक बेटे को याद करती रही अभिनेत्री गीता कपूर, लेकिन वो नहीं आया

03 42 आखिरी सांस तक बेटे को याद करती रही अभिनेत्री गीता कपूर, लेकिन वो नहीं आया

नई दिल्ली। फिल्म पाकिजा की एक्ट्रेस गीता कपूर दुनिया से अलविदा कह गई है। गीता कपूर की दर्दभरी दास्तां ने सभी को झकझोर दिया है। पिछले एक साल से अपने बच्चों का इंतजार कर रही 67 साल की गीता कपूर ने शायद आखि‍री सांस तक अपने बेटे की राह देखी होगी। क्योंकि मौत से दो दिन पहले वह एक ही बात की रट लगाए हुए थीं- ‘मेरा राजा आयेगा।

03 42 आखिरी सांस तक बेटे को याद करती रही अभिनेत्री गीता कपूर, लेकिन वो नहीं आया

बता दें कि एक्ट्रेस गीता कपूर की इस दयनीय स्थति के बारे में प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ही बताया। सोशल एक्टिविस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित गीता कपूर का तभी से ख्याल रख रहे थे जबसे वह वृद्धाश्रम में है। रिपोर्ट्स की मानें तो अशोक पंडित ने बताया की वह एक्ट्रेस से उनकी मौत से दो दिन पहले ही मिलने पहुंचे थे। अशोक पंडित ने कहा कि गीता जी की पिछले तीन महीने से तबीयत काफी खराब चल रही थी।

वहीं प्रोड्यूसर अशोक ने कहा कि जब वह उनसे मिले तो गीता जी बिल्‍कुल बेजान हो चुकी थीं। अशोल बोले- ‘मैंने इस दौरान उनके मुंह से कुछ सुना तो वो यही था- ‘मेरा राजा आएगा।’ अपने बेटे का नाम पुकारते हुए उसकी राह देखते-देखते गीता कपूर इस उम्मीद में ही चल बसीं कि कभी ना कभी तो उनका बेटा आएगा ही। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक ना ही गीता का बेटा और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्य की अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने की खबर है।

04 38 आखिरी सांस तक बेटे को याद करती रही अभिनेत्री गीता कपूर, लेकिन वो नहीं आया

वहीं एक बयान में अशोक पंडि‍त ने कहा कि जैसे-जैसे एक मिनट बीत रहा है मेरा गीता कपूर के बेटे को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ये बहुत शर्मनाक है कि उनका बेटा अभी तक अपनी मां के अंतिम संस्कार तक के लिए नहीं पहुंचा है। जैसा कि हमने पहले ही कहा है और कानूनी तौर पर भी जो सही है कि हम गीता जी के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार और बेटे का दो दिन तक इंतजार करेंगे।

साथ ही गीता कपूर के बेटे राजा के इस बेहद शर्मनाक बर्ताव पर गुस्साए अशोक पंडित ने ये भी कहा कि अगर आप पूछेंगे की गीता जी की हालत कैसी थी? तो मैं बता दूं कि वह बेहद-बेहद दुखी थीं। लेकिन जिंदगी में कभी ना कभी हिसाब पूरा होता है, गीता कपूर के पोता, पोती भी अपने मां बाप के साथ वही करेंगे जो उनके मां बाप ने गीता जी के साथ किया। गीता कपूर ने कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार की दूसरी पत्नी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद गीता कपूर कमाल अमरोही की ही दूसरी फिल्म रजिया सुल्तान में भी नजर आईं थीं।

Related posts

नसीरुद्दीन की माफी के साथ राजेश खन्ना प्रकरण समाप्त : अक्षय

bharatkhabar

सोनू और सचिन ने बैट और माइक की क्यूं की अदलाबदली…

Anuradha Singh

हरियाणा में भी बैन हुई पद्मावत, फिल्म का हो रहा विरोध

Vijay Shrer