देश

भाजपा आज मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

bjp 2 भाजपा आज मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों में हो रहे चुनावों में भाजपा को सफलता मिलने के कारण राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर स्थित भाजपा कार्यालयो में पार्टी विजय उत्सव मनाएगी। शाम को 4 बजे से 6 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। ये ऐलान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया है। अब तक पार्टी शिव सेना के साथ गठबन्धन के तहत चुनाव लड़ती थी, लेकिन पहली बार अकेले मैदान में उतरने पर उसे भारी समर्थन मिला।

bjp 2 भाजपा आज मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

इसी तरह हाल ही में उड़ीसा में निकाय चुनाव में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि यहां उसे बेहद कमजोर माना जाता था। वहीं उत्तर प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव में भी पार्टी कमल खिलाने में सफल हुई थी। ऐसे में पार्टी नेता इसे जनता का आर्शीवाद और शुभ संकेत मान रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने समाचार एजेंसी से बातचीत में दावा किया कि यूपी विधानसभाओं में भी यह नतीजे दोहराये जाएंगे। यही वजह है कि शनिवार को जनता विजय दवस के जरिए पार्टी अपने विरोधियों पर दबाव बनाने का काम करेगी। जिससे जनता के बीच सकारात्मक सन्देश जाए और आले वाले तीन चरणों में जनता का ज्यादा समर्थन मिले।

Related posts

गुजरात में गरजे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, बताया कि क्यों बीजेपी पिछले 25 साल से राज्य में कर रही है राज

Aman Sharma

हरियाणा: रेवाड़ी में सीबीएसई दसवीं की टॉपर रह चुकी छात्रा से गैंगरेप

rituraj

जमैका में मृत भारतीय के परिवार को दी जाए पूरी मददः सुषमा स्वराज

Rahul srivastava