यूपी

चुनाव प्रचार के लिए पहंची उमा भारती ने सपा कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

Uma bharti चुनाव प्रचार के लिए पहंची उमा भारती ने सपा कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के थरियांव गाँव में सदर विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विक्रम सिंह के लिए चुनावी प्रचार करने केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर वार किए और कहा कि मोदी जी के सूट बूट के पहनावे से जलते हैं। राहुल गांधी की महिलाओ की सुरक्षा की बात पर कहा कि अखिलेश यादव के घर की महिलाये के साथ कमांडो चलते है। इनके घर का मोची भी हेलीकाप्टर से चलता है।

Uma bharti चुनाव प्रचार के लिए पहंची उमा भारती ने सपा कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अखिलेश ने गायत्री प्रजापति की सभा में जाकर गलती की है। गायत्री प्रजापति चाहे सर के बल जमीन में गड जाते मगर अखिलेश को उनकी जनसभा के लिए नही जाना चाहिए था। अखिलेश मेरे छोटे भाई के समान है। मुलायम सिंह की मैं बहुत इज्जत करती हूं, हम लोगों की पार्टियां भले ही अलग हो मगर हम लोग एक दूसरे का बहुत सम्मान करते है। गांधी परिवार सपा के यादव परिवार की बेटी व बहू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बरसाती मेढक की तरह गाँधी के परिवार व सपा से यादव परिवार की बहू बेटी निकल आती है, प्रचार के लिए।जब की इनको पता ही नही है की जनता की क्या समस्या है।

rp MUMTAZ ISRAR Fatehpur चुनाव प्रचार के लिए पहंची उमा भारती ने सपा कांग्रेस को लिया आड़े हाथों -मुमताज़ अहमद

 

Related posts

अभी मैच्योर नहीं है कांग्रेस के युवराज, लगेगा समय : शीला दीक्षित

shipra saxena

कौमी एकता दल के सपा में विलय की अटकलें खत्म

bharatkhabar

Prayagraj: कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

Aditya Mishra