मनोरंजन

ट्विटर पर वरुण का जम कर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा 2016 में किसको दिया था वोट

varun dhawan ट्विटर पर वरुण का जम कर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा 2016 में किसको दिया था वोट

मुंबई। 21 फरवरी को बीएमसी  की 227 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मताधिकार का इस्तामाल किया और लोगों से वोट देने की अपील भी की। इसी दौरान बॉलीवुड के दूसरे गोविंदा के रूप से पहचाने जाने वाले वरुण धवन भी पहुंचे लेकिन वोटर लिस्ट में नाम ना होने की वजह से वोट नहीं कर पाए।

varun dhawan ट्विटर पर वरुण का जम कर उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा 2016 में किसको दिया था वोट

इसके बाद एक मीडिया कर्मी से बात-चीत के दौरान वरुण ने कहा की उनको वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिला जो उनके लिए काफी अजीब था, उन्होंने कहा की 2016 में भी वोट दिया था। वरुण ने आगे कहा की वह चुनाव आयोग से इसका जवाब मांगेंगे। वरुण के इस बयान पर ट्विटर पर खूब मजाका उड़ा, ट्विटर यूजर्स नें वरुण से सवाल किया की 2016 में तो मुंबई में चुनाव ही नही हुए थे तो फिर उन्होंने वोट कहां डाला? वरुण के इस कमेंट पर बहुत से यूजर्स ने मजाक बनाया।

खैर वरुण के अलावा बहुत से बॉलीवुड सितारो ने अपने वोट का इस्तेमाल किया और लोगों से वोट करने की अपील भी की। बॉलीवुड सितारों में परेश रावल, रेखा, गुलजार, शोभा खोटे, अनुष्‍का शर्मा, जोया अख्‍तर, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर आदि ने वोट डाला और कुछ ने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी से मिले निर्माता प्रकाश झा, कहा- यूपी का माहौल बेहद उत्साहित

Hemant Jaiman

VIDEO: ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर-2’ की शूटिंग देहरादून में शुरु, सेट से टाइगर का वीडियो हुआ वायरल

rituraj

रणबीर और आलिया भट्ट इस जगह ऐसे बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

mohini kushwaha