बिहार

नालंदा में 2 फर्जी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrest नालंदा में 2 फर्जी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नालंदा। बिहार की शिक्षा व्यवस्था की पोल दिनों-दिन खुलती जा रही है। रूबी राय का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक के बाद एक और फर्जी छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मंगलवार को नालंदा ओपन विश्व विद्यालय के टीएनबी कॉलेज सेंटर से पुलिस ने 2 फर्जी छात्रों को गिरफ्तार किया है साथ ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Arrest नालंदा में 2 फर्जी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सभी लोगों पर पुलिस ने जालसाजी का आरोप लगाया है। गिरफ्तार मुक्तार मियां और सोमेद अली पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवचक थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

दोनों नालंदा ओपन विवि में फर्जी एडमिशन की रसीद और आई कार्ड लेकर स्टडी मैटेरियल लेने पहुंचे थे। कागजात के मिलान पर दोंनों का कहीं दाखिला नहीं मिला। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि पीरपैंती निवासी मो. हुसैन अली ने फर्जी तरीके से कागज तैयार कर दिया था। सेंटर सहायक कुमार आशुतोष के आवेदन पर दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।

Related posts

नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को ललकारा

shipra saxena

आश्रय गृह से मिली हड्डियां, हत्या की आशंका में पुलिस छानबीन में जुटी

bharatkhabar

भागवत के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कसा नीतिश पर तंज, संघ मुक्त भारत का क्या हुआ?

Breaking News