Uncategorized

BMC चुनाव : पहले 2 घंटे 8 फीसदी हुई वोटिंग

bmc polls BMC चुनाव : पहले 2 घंटे 8 फीसदी हुई वोटिंग

मुंबई। 20 सालों के गठबंधन टूटने के बाद आज महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना और भाजपा दोनों की ही साख दांव पर लगी है। इस चुनाव में 227 सीटों पर वोटिंग हो रही है जिनमें 2257 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मुंबई की जनता करेगी। सुबह 7:30 बजे से पोलिंग बूथ के बाहर लोगों की भारी कतारें देखने को मिली लेकिन पहले दो घंटे में केवल 8% वोटिंग दर्ज की गई।

bmc polls BMC चुनाव : पहले 2 घंटे 8 फीसदी हुई वोटिंग

पोलिंग बूथ के बाहर ना केवल नेता बल्कि सेलिब्रिटीज भी कैमरे पर अपनी स्याही वाली उंगली दिखाते हुए मिले। जहां एक ओर उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी के साथ बांद्रा इलाके में वोट डाला तो वहीं उनके चचेरे भाई राज ठाकरे भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इसके साथ ही महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस ने भी अपनी पत्नी के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया।

uddhav raj BMC चुनाव : पहले 2 घंटे 8 फीसदी हुई वोटिंग

इसके साथ ही बॉलीवुड दीवा रेखा, गुलजार, अनुष्का शर्मा, जोया अख्तर, शोभा खोटे, मान्यता दत्त, जॉन अब्राहम, किरण खेर, रनवीर सिंह, श्रद्धा कपूर ने वोट डाला। हालांकि तीनों खान और बच्चन अभी तक पोलिंग बूथ पर नजर नहीं आए है।

john kiran BMC चुनाव : पहले 2 घंटे 8 फीसदी हुई वोटिंग

इस बार के चुनाव में युवाओं और सीनियर सिटीजन में काफी जोश देखा जा रहा है और वो बढ़-चढ़कर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर दिखाई दे रहे है।

Related posts

गधों का देश बन गया है पाकिस्तान, तेजी से बढ़ रही है आबादी

rituraj

पाक अफगान तालिबान के साथ अमेरिकी शांति वार्ता में पर्दे के पीछे से निभा रह अहम भूमिका

Rani Naqvi

11 मर्दों से शादी करने पर महिला को मिली यह खौफनाक सजा, सुनकर रूह कांप जाएगी

rituraj