featured देश

इसरो की सफलता पर पीएम मोदी और बिग बी ने दी बधाई

modi 2 इसरो की सफलता पर पीएम मोदी और बिग बी ने दी बधाई

नई दिल्ली। 104 उपग्रह वाले PSLV-C37 लॉन्च करने के साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने एक साथ इतने उपग्रहों को एक साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। इस रॉकेट में 3 देसी और 101 विदेशी सैटेलाइट मौजूद है जिसका कुल वजन 1338 किलो है जबकि सिर्फ एक उपग्रह का वजन 714 किलो है। इस सैटेलाइट के लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इसरो को बधाईयां देते हुए एक के बाद एक ट्वीट किए।

modi 2 इसरो की सफलता पर पीएम मोदी और बिग बी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, इसरो को पीएसएलवी -सी37 कॉर्टेसेज सीरीज के 103 उपग्रहों के साथ सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए बधाईयां।

 

आगे लिखा, ये हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय और राष्ट्र के लिए एक और गर्व का क्षण है। भारत वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें सलाम करता है।

इसके साथ ही अमिताभ ने ट्वीट करते हुए कहा, 103 उपग्रहों वाली पीएसएलवी सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए इसरो को बुहत सारी बधाईयां। उम्मीद करते है कि जल्द ही हम लोग चांद पर भी पहुंचेंगे।

पीएसएलवी-सी37 कॉर्टेसेज 2 सीरीज के उपग्रह है जो कि इसरो का 39वां मिशन है। एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करते को लेकर इसरो के अनुसार पीएसएलवी-सी37 के सैटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती आज सुबह 5 28 मिनट पर शुरु कर दी गई थी और उसे 9 बजकर 28 मिनट पर अंतरिक्ष में प्रक्षेपण किया गया।

ऐसा पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में रॉकेट से उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा। भारत से पहले रुसी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से भी एक बार में 37 उपग्रहों का सफल किया जा चुका है लेकिन दुनिया के किसी भी देश ने 104 उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपित करने में सफलता नहीं मिली है। हालांकि भारत इससे पहले साल 2015 में एक बार में 23 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।

Related posts

शरजील इमाम की मुश्किलें बढ़ी, तीन दिन के लिए बढ़ी पुलिस रिमांड

Rani Naqvi

वाराणसी में मिला विश्‍व का पहला अनोखा कोरोना केस, विशेषज्ञ भी हुए हैरान

Shailendra Singh

उत्तराखंड: अब कौन होगा नेता प्रतिपक्ष ? कांग्रेस आज करेगी मीटिंग

pratiyush chaubey