उत्तराखंड

टिहरी में गरजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

amit shah 1 टिहरी में गरजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

टिहरी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टिहरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन बाकी है उत्तराखण्ड का भविष्य तय होगा जो यहां की जनता के हाथ में है। इस दौरान शाह ने जनता से आह्वान किया कि उत्तराखंड से हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंक दें। शाह आज टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

amit shah 1 टिहरी में गरजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिन शेष हैं। इस कारण भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज को मैदान में उतार दिया है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे टिहरी जिले के बौराड़ी में भाजपा की जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। शाह ने अपने लगभग 45 मिनट के भाषण में कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का भविष्य तय होने जा रहा है, यह आपको तय करना होगा किसकी सरकार बने। शाह ने कहा कि किसी विधायक और मुख्यमंत्री को बदलने के लिए वोट ना करें, बल्कि उत्तराखंड के भाग्य को बदलने के लिए वोट करें।

शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण बड़े संघर्ष के बाद बना है। पांच साल में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार, घोटालों और घपलों से उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने टिहरी की जनता से उत्तराखंड से हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंकने को कहा। शाह ने कहा कि हम लोग उत्तराखंड बनाने वाले लोग हैं। उत्तराखंड के संघर्ष में भाजपा में साथ रही है।

Related posts

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

Rahul

सीएम रावत ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के नव निर्मित आचार्यकुलम भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए

Rani Naqvi

उत्तराखंड: कोरोना के नए वैरिएंट से सख्त हुई धामी सरकार, अधिकारियों को अलर्ट होने के दिए निर्देश

Neetu Rajbhar